अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पर मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

वाराणसी,/  ‘विश्व योग दिवस’ के अवसर पर अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र, अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, गंगातट, पड़ाव वाराणसी के पुनीत प्रांगण में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद् ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के चिकित्सक व योग-प्रशिक्षक डॉ० दिनेश झा और श्रीमती डॉ० मीना झा ने योग शिविर में महिलाओं, पुरुषों, छोटे बालकों तथा वृद्धजनों को योग करवाया।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के अवकाशप्राप्त अपर निदेशक डॉ० वी० पी० सिंह जी ने प्रातः 7:00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ योग शिविर का शुभारंभ किया गया। डॉ० वी०पी० सिंह जी ने योग शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग के माध्यम से मनुष्य जीवनपर्यंत निरोगी, स्वस्थ और दीर्घायु हो सकता है। भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन और सटीक चिकित्सा की यह विधा ऋषियों-मुनियों व योगियों द्वारा अनुसंधान और उपयोग की गई विधा है। आज विश्व में अनेकानेक चिकित्सा पद्धतियाँ प्रचलित हैं, लेकिन योग उन सभी से सस्ता, सुलभ और सत प्रतिशत सफल परिणाम देने वाली पद्धति है। योग के उपरांत सूक्ष्म प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *