पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने किया समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण

Spread the love

हाजीपुर ।पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा आज 24.09.2026 को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक महोदय द्वारा वाल्मिकीनगर-बेतिया-सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए रेलवे ट्रैक, रेल पुलों, प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चल रहे दोहरीकरण परियोजनाओं का भी जायजा लिया ।

महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान नरकटियागंज, बेतिया, रक्सौल एवं सीतामढ़ी स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। महाप्रबंधक द्वारा संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने कुमारबाग स्थित लोडिंग प्वाइंट का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *