स्वच्छता ही सेवा–2026’ के अंतर्गत निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बीजपुर । एनटीपीसी रिहंद में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान के अंतर्गत दिनांक 24 सितंबर 2026 को कर्मचारियों, टाउनशिप की महिलाओं एवं छात्रों के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा: घर से स्वच्छता, जनभागीदारी से स्वच्छ समाज’ विषय पर निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा स्वच्छता को व्यक्तिगत आदत से आगे बढ़ाकर सामुदायिक सहभागिता का हिस्सा बनाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद के कर्मचारियों, टाउनशिप की महिलाओं एवं छात्रों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतिभागियों ने निबंध एवं स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण, कचरा प्रबंधन तथा जनभागीदारी के महत्व को रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया। एनटीपीसी रिहंद द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना एवं स्वच्छ, स्वस्थ तथा जागरूक समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *