सितंबर माह में 69 हज़ार से अधिक यात्री किए गए प्रभारित, ₹6.35 करोड़ से अधिक वसूला गया जुर्माना
प्रयागराज। मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हरिमोहन के निर्देशन में अगस्त माह के दौरान विशेष रूप से व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। प्रयागराज मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ वैध टिकट के साथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रहा है। 01 सितंबर, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज तथा धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 69,640 यात्रियों को प्रभारित करते हुए ₹ 6,35,57,235 से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा करने वाले 26,900 यात्रियों से ₹3,04,88,742, अनियमित यात्रा करने वाले 38,871 यात्रियों से ₹3,01,61,791, अनबुक्ड लगेज के 33 मामलों में ₹26,741 तथा धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने वाले 3,386 यात्रियों से ₹28,79,961 का जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया कि वे रेल यात्रा के दौरान वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें। यात्रियों से रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित कूड़ेदान में डालने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दें।
