लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अजीत गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई कि पिपरीवासियों को बेदखली की कार्यवाही से बचाने एवं वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को सुरक्षित भूमि व आवास उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शक्तिभवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि रिहंद बांध की स्थापना के बाद पिपरी में कॉलोनी विकसित हुई, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। लंबे समय से रह रहे परिवारों को बेदखली से बचाने तथा किराये/क्षतिपूर्ति के आधार पर भूमि एवं भवन आवंटित अथवा लीज पर देने का प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखा गया। मुलाकात के दौरान पिपरीवासियों की समस्या के स्थायी एवं मानवीय समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
