*मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन*
वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को शिवपुर स्थित अशोक मिशन एजुकेशन सोसाइटी, कादीपुर के परिसर में अपने विधायक निधि से बच्चों को बैडमिंटन खेलने हेतु बनवाये गये वुडेन फ्लोरिंग/फर्श कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इनको खेलने के लिए वुडेन फ्लोरिंग/फर्श बनवाए जाने की मांग पर उन्होंने अपने विधायक निधि से बच्चों की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य के लिए खेलकूद आवश्यक हैं। आज के दौर में बच्चे खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस वुडेन फ्लोरिंग/फर्श बन जाने से बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपने खेल प्रतिभा को निखारने में सहायता मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता वाई के जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि गौरी शंकर सिंह व राम ललित सिंह रहे। इस अवसर पर पार्षद बलिराम कन्नौजिया, डा आलोक सिंह, शशि कान्त सिंह, नरसिंह सोनकर, श्री अशोक कुमार मौर्य, कामता प्रसाद, नन्द किशोर, वंश राज, हीरा लाल भारती, डा जी एस मौर्या, सुनीता श्रीवास्तव, शशांक शेखर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन अशोक आनंद व धन्यवाद ज्ञापन शोभना प्रधान ने किया।
