दुर्गा मां भंडारी देवी मंदिर में भक्तों ने टेका माथा मां चरणों में शीश झुकाकर किया अर्चना 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने जहां व्रत रख कर अपने अपने घरों में कलश की स्थापना कर जगत जननी जगदंबा की पूजा अर्चना किया वही क्षेत्र में दुर्गा जी पहाड़ी पर पर स्थित जगत जननी जगदंबा और मां भंडारी देवी के चरणों में मत्था टेका और पूजन अर्चन किया।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को घरों में घंटा घड़ियाल गूंजा और लोगों ने व्रत रख कर कलश स्थापना कर जगत जननी जगदंबा की पूजा अर्चना किया वही मां भंडारी देवी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तों ने मां को नारियल चुनरी चढ़ा कर पूजन अर्चन कर अपनी मनोकामनाओं को मांगा। वही दुर्गा जी पहाड़ी स्थित दुर्गा जी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। दुर्गा जी मंदिर के अर्चक गणेश प्रसाद पाण्डेय ने बताया की नवरात्रि में दुर्गा मां के चरणों में मत्था टेकने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *