इफको प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने किया संयंत्र का निरीक्षण एवं नवनिर्मित विभागों का उद्घाटन

Spread the love
प्रबंध निदेशक ने नवनियुक्त युवा इंजीनियरों से मुलाकात कर उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रति सचेत किया

फूलपुर, । इफको प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने आज दिन की शुरुआत इफको परिसर में स्थित श्री राम मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर की। पूजा के पश्चात उन्होंने संयंत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूरिया-1, यूरिया-2, अमोनिया-1, अमोनिया-2 के नियंत्रण कक्ष, बैगिंग प्लांट, शक्ति संयंत्र, डीएम प्लांट, अग्नि एवं सुरक्षा विभाग, तथा परिवहन विभाग का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. अवस्थी ने प्रशासनिक भवन में लिफ्ट, नवनिर्मित कार्मिक एवं प्रशासन और लेखा विभाग का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संयंत्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के अतिरिक्त, उन्होंने इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन और इफको इम्पलाइज संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। साथ ही नवनियुक्त युवा इंजीनियरों से मुलाकात कर उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रति सचेत किया तथा नई तकनीकों से अवगत रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजय वैश्य, महाप्रबंधक ए.पी. राजेन्द्रन, संजय भंडारी, पी.के. सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक अनीता मिश्रा, पी.के. पटेल, रत्नेश कुमार, अरुण कुमार, एस.के. सिंह, ए.के. गुप्ता, पी.के. वर्मा, मानव संसाधन विभागाध्यक्ष शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्पलाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय और महामंत्री विजय कुमार यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *