प्रयागराज मंडल के 4 स्टेशनों पर ‘एम-यूटीएस सहायक’ की पायलट आधार पर संविदा आधारित नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

Spread the love

रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट (Unreserved Tickets) प्राप्त करने में अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से, उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ स्टेशनों पर पायलट आधार पर कुल 102 एम-यूटीएस (Mobile-Unreserved Ticketing System) सहायकों की नियुक्ति के लिए बंद लिफाफे में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह नियुक्ति पूर्णतः संविदात्मक (अनुबंध) आधार पर 30.06.2027 तक की अवधि के लिए होगी और इसमें रेलवे सेवा में नियमितीकरण, बोनस या रेलवे पास जैसी कोई सुविधा देय नहीं होगी। इसके लिए सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ सामान्य नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

  1. स्टेशनों एवं पदों का विवरण:
    स्टेशन का नाम स्टेशन कोड स्टेशन श्रेणी टिकट बुकिंग क्षेत्र सहायकों की संख्या
    प्रयागराज PRYJ NSG-2 सिटी साइड एवं सिविल लाइन साइड 36
    कानपुर सेंट्रल CNB NSG-2 कैंट साइड एवं सिटी साइड 36
    अलीगढ़ ALJN NSG-3 सिटी साइड एवं सिविल लाइन साइड 18
    प्रयागराज छिवकी PCOI NSG-2 इंट्री गेट साइड 12
    (नोट: एक आवेदक केवल एक ही स्टेशन के लिए आवेदन कर सकता है।)
  2. पात्रता एवं चयन प्रक्रिया:
    • सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी: भारतीय रेलवे के किसी भी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी इसके पात्र हैं, बशर्ते उन्हें किसी अनुशासनात्मक (DAR) कार्यवाही या संदिग्ध ईमानदारी के आधार पर सेवा से हटाया या बर्खास्त न किया गया हो। चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।
    • सामान्य नागरिक: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों की पात्रता पर विचार करने के बाद शेष पदों पर सामान्य नागरिकों का चयन किया जाएगा।
    • स्थानीय निवास एवं पुलिस प्रमाण-पत्र: आवेदक को संबंधित स्टेशन के स्थानीय जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। चयनित आवेदक को स्थानीय पुलिस स्टेशन से जारी चरित्र प्रमाण-पत्र (जो अधिसूचना की तिथि से छह महीने से अधिक पुराना न हो) प्रस्तुत करना होगा।
    • चयन का आधार: निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में चयन ‘लॉटरी’ (Draw of Lots) के माध्यम से किया जाएगा।
  3. वित्तीय शर्तें एवं सुविधाएं:
    • पारिश्रमिक/बोनस: रेलवे की ओर से कोई निश्चित वेतन नहीं दिया जाएगा, बल्कि जारी किए गए प्रत्येक टिकट के मूल्य पर बोनस (कमीशन) मिलेगा (150 किमी तक की यात्रा पर 3%, 151 से 500 किमी तक 2% और 500 किमी से अधिक की दूरी पर 1%)। यह बोनस सीधे एजेंट के ‘एडवांस टिकट डिपॉजिट अकाउंट’ में जुड़ जाएगा।
    • आवेदन शुल्क व बयाना राशि (EMD): आवेदन फार्म का मूल्य 500 रुपये (अप्रतिदेय) है। इसके अतिरिक्त, आवेदन के साथ ‘वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज’ के पक्ष में 10,000 रुपये की अर्नेस्ट मनी (DD/FDR/MR/BG के रूप में) जमा करनी होगी।
    • सुरक्षा जमा राशि (Security Deposit): चयन होने पर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को 20,000 रुपये और सामान्य नागरिकों को 1,00,000 रुपये की रिफंडेबल सुरक्षा जमा राशि (EMD को समायोजित करते हुए) जमा करनी होगी।
    • उपकरण एवं व्यवस्था: रेलवे द्वारा स्टेशन के टिकटिंग क्षेत्र में निःशुल्क जगह, छोटा घेरा/स्टैंडी, मेज-कुर्सी, चार्जिंग पॉइंट और स्टेशन वाई-फाई (जहां उपलब्ध हो) प्रदान किया जाएगा। मोबाइल डिवाइस, 3 साल की वारंटी वाला ब्लूटूथ प्रिंटर, सिम/इंटरनेट और निर्धारित ड्रेस कोड (वर्दी) की व्यवस्था सहायक को स्वयं अपने खर्च पर करनी होगी।
  4. आवेदन करने की प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण तिथियां:
    • आवेदन फार्म की प्राप्ति: इच्छुक उम्मीदवार 26.11.2026 को सुबह 11:00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शनिवार, सुबह 09:00 से शाम 17:00 बजे तक) प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ के बुकिंग कार्यालय से 500 रुपये जमा कर मूल मनी रसीद (MR) के साथ आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
    • ऑनलाइन डाउनलोड: आवेदन फार्म उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in (Tenders टैब) से भी डाउनलोड किया जा सकता है। वेबसाइट से डाउनलोड किए गए फार्म के साथ ‘वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक, उ०म०रे०, प्रयागराज’ के पक्ष में किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक द्वारा जारी 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट/डी.डी. संलग्न करना अनिवार्य है।
    • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि व स्थान: सभी आवश्यक दस्तावेजों और स्व-हस्ताक्षरित फोटो के साथ पूर्ण रूप से भरे आवेदन बंद लिफाफे में 26.11.2026 को दोपहर 13:00 बजे तक वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय (वाणिज्य शाखा, द्वितीय तल, मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, नवाब युसुफ रोड, प्रयागराज) अथवा उप मुख्य यातायात प्रबन्धक / स्टेशन निदेशक कार्यालय (स्टेशन भवन, कानपुर सेंट्रल) में रखे बॉक्स में डाले जा सकते हैं।
    • निविदा खुलने का समय: प्राप्त आवेदन 26.11.2026 को दोपहर 15:30 बजे खोले जाएंगे। (नोट: डाक द्वारा भेजे गए या अधूरे आवेदन सीधे अस्वीकार कर दिए जाएंगे।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *