कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप,आबादी तक पहुंचीं लपटें

Spread the love

ओबरा। सोनभद्र- (राकेश जायसवाल) ओबरा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वन विभाग के पीछे गैस गोदाम रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसपास के आबादी क्षेत्र तक पहुंचने लगीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गोदाम से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की भयावहता को देखते हुए लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। आग इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को अपने घरों और दुकानों की भी चिंता सताने लगी। घटना की सूचना पर ओबरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। शुरुआती अनुमान के अनुसार आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *