हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बीजपुर । 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद में हिन्दीतर भाषी कर्मचारियों के लिए शनिवार को कर्मचारी विकास केंद्र (ईडीसी) में हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य हिन्दीतर भाषी कर्मचारियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा उनके दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में एनटीपीसी रिहंद के हिन्दीतर भाषी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को निर्धारित हिन्दी पाठ का श्रुतलेख माध्यम से उनकी हिन्दी लेखन क्षमता, वर्तनी एवं भाषा संबंधी दक्षता का आकलन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं सीखने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा-2026 के दौरान विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *