हाई चैनल की टूटी दिवाल का भक्सी से हो रही जोड़ाई 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / लिखनिया दरी के पास हाईचैनल की टूटी दिवाल की जोड़ाई बालू सीमेंट में भकसी मिलाकर किया जा रहा है जिस पर दिवाल कमजोर होने की संभावना है इसकी शिकायत समाजसेवी गोपाल दास गुप्ता ने बुधवार को जे ई सिंचाई ओमप्रकाश राव से किया तो जे ई ने मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए ठेकेदार पर कार्यवाई करने की बात कही। बता दें की लिखनिया दरी के पास जहां से हाई चैनल निकली है वहा तीस मीटर दिवाल गिर गई है। जिसका पुनः निर्माण कराया जा रहा है। और निर्माण में बालू सीमेंट में भक्सी मिलाकर आर सी सी किया जा रहा है और पत्थर से दिवाल बनाया जा रहा है। गोपाल दास गुप्ता ने बताया की निर्माण में भक्सी का प्रयोग कर मानकों की अनदेखी की जा रही है।

जे ई ओमप्रकाश राव ने बताया की शिकायत की जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *