डब्ल्यूआर-1 क्षेत्रीय पीसी कन्वेंशन में एनटीपीसी मौदा की टीमों का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

नागपुर।एनटीपीसी मौदा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जहाँ इसकी पावर सर्कल (पीसी) टीमें सृजन और इनोवेशन को क्रमशः “विजेता” एवं “द्वितीय उपविजेता” का सम्मान डब्ल्यूआर-1 क्षेत्रीय स्तर के पीसी कन्वेंशन में प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम डब्ल्यूआर-1 मुख्यालय, मुंबई द्वारा 3 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया। यह उपलब्धि एनटीपीसी मौदा में सतत सुधार, टीमवर्क और नवाचार की सशक्त संस्कृति को दर्शाती है।

विजेता टीम सृजन में विभिन्न विभागों के सदस्य शामिल थे- अभिजीत कुमार (ईएमजी), फैयाज़ शेख (केमिस्ट्री), दीपिका (केमिस्ट्री) तथा साक्षी (ईईएमजी)। टीम ने उत्कृष्ट समस्या समाधान क्षमता, सशक्त अंतर-विभागीय समन्वय एवं उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

टीम इनोवेशन, जिसने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, में अर्चना राजन (केमिस्ट्री), मंडावा श्रीनाथगौड़ (केमिस्ट्री) तथा बी. रामकृष्णन (ऑफसाइट मेंटेनेंस) शामिल थे। टीम के सुव्यवस्थित दृष्टिकोण और नवोन्मेषी समाधानों को निर्णायक मंडल द्वारा व्यापक सराहना मिली।

एनटीपीसी मौदा के प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी टीम सदस्यों को बधाई दी है तथा नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता और कर्मचारी-प्रेरित पहलों को क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मंचों पर निरंतर प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *