26 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव*
*अभिभावकों को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी*
चन्दौली। महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत एम०सी०एच० विंग चन्दौली के एस०एन०सी०यू०, पी०एन०सी० एवं एल०आई०सी०यू० वार्ड में भव्य ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 26 नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों के के द्वारा अभिभावकों को अवगत कराया गया कि नवजात बालिकाओं का ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत निर्धारित श्रेणी में वांछित अभिलेखों के साथ आवेदन कराकर योजना का आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. के.सी. सिंह (चिकित्सा अधीक्षक, एम०सी०एच० विंग चन्दौली, श्रीमती रागिनी सिंह जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर, मुस्कान सिंह केंद्र प्रबंधक वन स्टाफ सेंटर यूनिट 2, पुष्पा कुशवाहा जेंडर स्पेशलिस्ट, अमन कुमार सिंह,,महिला कल्याण विभाग. प्रशंसा( डी एन एस ) एवं अन्य अस्पताल कर्मी उपस्थित थे
