सुनील कुमार मीना बने अप्रैल माह 2026 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी
प्रयागराज । महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झांसी एवं मण्डलों से अप्रैल 2026 माह के लिए चयनित कुल 13 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. धरमवीर, पाइन्टसमैन / खुर्जा / प्रयागराज मंडल, 2. रोहित कुमार, स्टेशन मास्टर / कौरारा/ प्रयागराज मंडल, 3. अरविन्द कुमार, तकनीशियन III / कैरिज एवम वैगन/ टूण्डला/प्रयागराज मंडल, 4. प्रदीप कुमार पाल, वरिष्ठ पैसंजर ट्रेन मैनेजर / प्रयागराज / प्रयागराज मंडल, 5. अनिश कुमार, लोको पायलट / पं दीनदयाल उपाध्यय /प्रयागराज मंडल, 6. एम. के. पंडित, सहायक लोको पायलट / पं दीनदयाल उपाध्यय /प्रयागराज मंडल, 7. आदेश सिंह, ट्रेन मैनेजर / प्रयागराज छिवकी / प्रयागराज मंडल, 8. राम रतन मीना, लोको पायलट गुड्स/बांदा/ झांसी मंडल, 9. जगदीश प्रसाद कंबर, सहायक लोको पायलट/बांदा/झांसी मंडल, 10. नीरज कुमार, स्टेशन मास्टर, कोसीकला/आगरा मंडल, 11. देवाशीष कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर / राधाकुंड/आगरा मंडल, 12. सुनील कुमार मीना, पांइटसमैन / बहज/आगरा मंडल माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी 13. मुकेश कुमार, गेटमैन / धौलपुर/आगरा मंडल शामिल हैं। सुनील कुमार मीना, पांइटसमैन / बहज/आगरा मंडल को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी से सम्मानित किया गया है।
