सीसीएल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

रांची। सी.सी.एल. जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा आज 20.02.2025 को राँची के इचापीढ़ी गाँव में नि:शुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन  किया गया । विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 135 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया।शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर , हाइपरटेंशन का नि:शुल्क जाँच किया गया और दवा भी दिया गया। ज्ञात हो की सीसीएल द्वारा अपने हितधारकों तथा समाज के सभी जरूरतमंदों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है। बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाते हैं।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ रत्नेश जैन, सी.एम.एस., सी.सी.एल., डॉ प्रीति तिग्गा सी एम ओ,सी एस आर, इंचार्ज , डॉ रजनी दीपा कुजूर,डॉ दीपाली, डॉ शिल्पी झा, डॉ वीणा सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित, हरमन एवं सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *