मनोज पाण्डेय
प्रयागराज / जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/मेलाधिकारी ऋषिराज ने सोमवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में काशी तमिल संगमम् कार्यक्रम के आयोजन के सम्बंध में बैठक करते हुए काशी-तमिल संगमम् कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, भव्य एवं आकर्षक रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है उन्होंने समागम के दौरान सम्बंधित स्थानों पर विधि व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित कार्यों/तैयारियों को समय से पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया है काशी-तमिल संगमम् कार्यक्रम के तहत समागम में 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर के मध्य 07 समूहों में 1400 लोग (प्रत्येक समूह में 200 लोग) प्रयागराज आयेंगे तथा विषयवस्तु से सम्बंधित स्थानों, शहर के प्रमुख मंदिरों स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रयागराज आगमन के अवसर पर टीम के सदस्य सर्वप्रथम संगम जायेंगे, वहां पर संगम स्नान, बोटिंग, लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर, सहित अन्य स्थलों पर जायेंगे मेलाधिकारी ने कार्यक्रम में आने वाले दलों का भव्य रूप से आतिथ्य एवं स्वागत करने के लिए कहा है उन्होंने संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अवसर पर सुसज्जित बोटों, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। मेलाधिकारी ने काशी तमिल संगमम् कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए है उन्होंने नगर निगम को संगम क्षेत्र में साफ-सफाई, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था, सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मिंयों के साथ ही महिला पुलिस कर्मिंयों की तैनाती भी करने के लिए कहा है मेलाधिकारी ने संगम पर पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने तमिल भाषा के जानकार वालंटियर्स की भी व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है उन्होंने कार्यक्रम के लिए यातायात, पार्किंग बॉर्डर स्कार्ट सहित सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर मंगलेश दुबे नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
