अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के सहुवाइन पोखरा पर स्थित एक लान में रविवार की रात कजली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अंतिमा प्रथम व ज्योति द्वितीय स्थान पर रही। कजली प्रतियोगिता में आयोजकों द्वारा पाच विषयों पर अश्रु से धोए चरण बिहारी, कल्पत कलटी कलटी के, भारत की क्या यही दशा है, माटी अहरौरा की, आखिर कब आइबा पर कजली गायन करने के लिए विषय दिए गए थे इसी बोल पर प्रतिभागियों को कजली गायन करना था।
अंतिम विषय पर अंतिमा यादव चदौली ने आखिर कब अइबा मेरे सजना बीतल जाना सवनवा ना कि लागे मोर मनवा ना ,,,, विषय पर अपना गायन प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । वही द्वितीय स्थान अमर ज्योति रही अहरौरा के बेलखरा गांव निवासी ज्योति ने भी आखिर कब अइबा ,,,, की प्रस्तुति किया जिसकी लोगों ने तारीफ की। राजकुमार विश्वकर्मा सरिया ने तृतीय स्थान पर किया इन्होंने अहरौरा की माटी से जुड़ी कजली का गायन किया । प्रतियोगिता में 8 कजली गायको ने प्रतिभाग किया। कजली प्रतियोगिता का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर के पूर्व अर्चक अमरेश चन्द्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर नगर के लोग उपस्थित रहे।
