हाजीपुर। यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
- गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल – गया-कोडरमा- गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल अब पटना से 03.08.2026 से 16.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 05.08.2026 से 16.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 07.08.2026 से 18.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
- गाड़ी संख्या 07091/07092 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल – डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बालाघाट-गोंदिया-बल्लारशाह-रामागुंडम-काजीपेट के रास्ते चर्लपल्ली और दानापुर के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 07091 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल चर्लपल्ली से 01.08.2026 से 26.09.2026 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल दानापुर से 03.08.2026 से 28.09.2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी ।
- गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल – सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते रक्सौल और लोकमान्य तिलक के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब रक्सौल से 04.08.2026 से 15.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 06.08.2026 से 17.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जायेगी ।
- गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल – बख्तियारपुर-मोकामा -झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर के रास्ते पटना और खोरधा रोड जं. के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल अब पटना से 06.08.2026 से 27.08.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03229 खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल अब खोरधा रोड जं. से 07.08.2026 से 28.08.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
