प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के यात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु कुछ विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गया – आनंद विहार टर्मिनल – गया साप्ताहिक विशेष ट्रेन (02397/02398)
ट्रेन संख्या 02397 (गया से आनंद विहार टर्मिनल): 06.09.2026 से 29.11.2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल 13 फेरों के लिए संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 02398 (आनंद विहार टर्मिनल से गया): 07.09.2026 से 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 13 फेरों के लिए संचालित होगी।
नोट: ट्रेन संख्या 02397 शेखपुरा के स्थान पर गया से 14.15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 02398 शेखपुरा के स्थान पर गया तक चलेगी तथा 00.30 बजे गया पहुंचेगी।
2. धनबाद-शकूरबस्ती-धनबाद द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन (03639/03640)-
ट्रेन संख्या 03639 (धनबाद से शकूरबस्ती): यह गाड़ी दिनांक 04.09.2026 से 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को कुल 26 फेरों के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 03640 (शकूबस्ती से धनबाद): यह गाड़ी दिनांक 05.09.2026 से 01.12.2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को कुल 26 फेरों के लिए संचालित होगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु इस ट्रेन को तत्काल प्रभाव से टूंडला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है-
• 03639 का टूंडला स्टेशन पर आगमन 12:13 बजे तथा प्रस्थान 12:15 बजे होगा।
• 03640 का टूंडला स्टेशन पर आगमन 03:30 बजे तथा प्रस्थान 03:32 बजे होगा।
3. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल (05219/05220)-
गाड़ी सं. 05219 (मुजफ्फरपुर से): यह गाड़ी दिनांक 11.09.2026 से 27.11.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को (12 फेरे) संचालित होगी।
गाड़ी सं. 05220 (आनंद विहार टर्मिनल से): यह गाड़ी दिनांक 12.09.2026 से 28.11.2026 तक प्रत्येक शनिवार को (12 फेरे) संचालित होगी।
कोच संरचना: इस गाड़ी में एसएलआर-2, एसी तृतीय इकॉनमी कोच-12, एसी द्वितीय-8 सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर (14:30/14:35), सोनपुर (14:45/14:47), पाटलिपुत्र (15:40/15:50), दानापुर (16:13/16:15), आरा (16:43/16:45), बक्सर (17:28/17:30), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (19:15/19:25), प्रयागराज (22:20/22:25), गोविंदपुरी (01:40/01:45) तथा टूंडला (05:03/05:05) होते हुए अगले दिन सुबह 10:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में, ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 12:00 बजे छूटकर टूंडला (16:08/16:10), गोविंदपुरी (19:40/19:45), प्रयागराज (22:55/23:00), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (02:50/03:00), बक्सर (04:03/04:05), आरा (05:08/05:10), दानापुर (06:00/06:02), पाटलिपुत्र (06:45/06:55), सोनपुर (07:25/07:30) तथा हाजीपुर (07:40/07:45) होते हुए अगले दिन सुबह 09:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
4. वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा विशेष ट्रेन (09111/09112) की संचालन अवधि का विस्तार-
ट्रेन संख्या 09111 (वडोदरा – गोरखपुर): यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान करती है। इसके फेरों को 05 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 23 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है (कुल 8 ट्रिप्स)। ट्रेन संख्या 09112 (गोरखपुर – वडोदरा): यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को प्रस्थान करती है। इसके फेरों को 07 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है (कुल 8 ट्रिप्स)।
मार्ग में परिवर्तन संबंधी आवश्यक सूचना:
लखनऊ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य (RLDA ब्लॉक) के कारण, ट्रेन संख्या 09111/09112 दोनों दिशाओं में लखनऊ स्टेशन के बजाय ऐशबाग होकर चलेगी। इस अवधि के दौरान लखनऊ स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं रहेगा तथा इसके स्थान पर ऐशबाग (ASH) स्टेशन पर नया ठहराव प्रदान किया गया है।
ऐशबाग पर समय-सारणी:
• ट्रेन संख्या 09111 (वडोदरा-गोरखपुर): ऐशबाग आगमन-18:00 बजे/प्रस्थान-18:10 बजे। • ट्रेन संख्या 09112 (गोरखपुर-वडोदरा): ऐशबाग आगमन-10:30 बजे/प्रस्थान -10:40 बजे।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारणी एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी रेल मदद, एनटीईएस (NTES) ऐप या आधिकारिक रेलवे पूछताछ सेवा के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।
