प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती आवागमन मांग को ध्यान में रखते हुए निम्न विशेष रेलगाड़ियों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह सभी विशेष ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव एवं कोच संरचना अनुसार ही संचालित होंगी। विस्तारित अवधि के दौरान विभिन्न विशेष रेलगाड़ियों के अतिरिक्त फेरों का विवरण निम्नानुसार है-
• कानपुर सेंट्रल-असरवा (01905/01906): गाड़ी सं. 01905 कानपुर सेंट्रल से 07.09.26 से 28.09.26 तक (सोमवार, कुल 04 फेरे) तथा गाड़ी सं. 1906 असरवा से 08.09.26 से 29.09.26 तक (मंगलवार, कुल 04 फेरे) संचालित होगी। • आगरा कैंट-उधना (01907/01908): गाड़ी सं. 01907 आगरा कैंट से 01.09.26 से 29.09.26 तक (मंगलवार, कुल 05 फेरे) तथा गाड़ी सं. 01908 उधना से 02.09.26 से 30.09.26 तक (बुधवार, कुल 05 फेरे) चलाई जाएगी। • असरवा-आगरा कैंट (01909/01910): गाड़ी सं. 01909 असरवा से 08.09.26 से 29.09.26 तक (मंगलवार, कुल 04 फेरे) एवं गाड़ी सं. 01910 आगरा कैंट से 07.09.26 से 28.09.26 तक (सोमवार, कुल 04 फेरे) चलेगी। • वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बांद्रा टर्मिनस (02199/02200): गाड़ी सं. 02199 झाँसी से 03.09.26 से 24.09.26 तक (गुरुवार, कुल 04 फेरे) और गाड़ी सं. 02200 बांद्रा टर्मिनस से 05.09.26 से 26.09.26 तक (शनिवार, कुल 04 फेरे) संचालित होगी। • प्रयागराज-उधना (04105/04106): द्वि-साप्ताहिक गाड़ी सं. 04105 प्रयागराज से 03.09.26 से 27.09.26 तक (गुरुवार एवं रविवार, कुल 08 फेरे) तथा गाड़ी सं. 04106 उधना से 04.09.26 से 28.09.26 तक (शुक्रवार एवं सोमवार, कुल 08 फेरे) संचालित की जाएगी। • प्रयागराज-गांधीग्राम (04111*/04112): गाड़ी सं. 04111 प्रयागराज से 01.09.26 से 29.09.26 तक (शनिवार एवं मंगलवार, कुल 09 फेरे) एवं गाड़ी सं. 04112 गांधीग्राम से 02.09.26 से 30.09.26 तक (रविवार एवं बुधवार, कुल 09 फेरे) चलेगी। • सूबेदारगंज-वलसाड (04119/04120): गाड़ी सं. 04119 सूबेदारगंज से 05.09.26 से 26.09.26 तक (शनिवार, कुल 04 फेरे) तथा गाड़ी सं. 04120 वलसाड से 06.09.26 से 27.09.26 तक (रविवार, कुल 04 फेरे) संचालित होगी।
• प्रयागराज-दादर (04139/04140): गाड़ी सं. 04139 प्रयागराज से 04.09.26 से 25.09.26 तक (शुक्रवार, कुल 04 फेरे) एवं गाड़ी सं. 04140 दादर से 06.09.26 से 27.09.26 तक (रविवार, कुल 04 फेरे) चलेगी। • सूबेदारगंज-उधना (04155/04156): गाड़ी सं. 04155 सूबेदारगंज से 03.09.26 से 17.09.26 तक (सोमवार एवं गुरुवार, कुल 05 फेरे) तथा गाड़ी सं. 04156 उधना से 04.09.26 से 18.09.26 तक (मंगलवार एवं शुक्रवार, कुल 05 फेरे) संचालित की जाएगी। • सूबेदारगंज-दादर (04175/04176): गाड़ी सं. 04175 सूबेदारगंज से 06.09.26 से 27.09.26 तक (रविवार, कुल 04 फेरे) एवं गाड़ी सं. 04176 दादर से 08.09.26 से 29.09.26 तक (मंगलवार, कुल 04 फेरे) संचालित होगी। • सूबेदारगंज-वलसाड (04177/04178): गाड़ी सं. 04177 सूबेदारगंज से 01.09.26 से 29.09.26 तक (मंगलवार, कुल 05 फेरे) और गाड़ी सं. 04178 वलसाड से 02.09.26 से 30.09.26 तक (बुधवार, कुल 05 फेरे) संचालित होगी।
**गाड़ी संख्या 04111 (प्रयागराज – गांधीग्राम) के प्रस्थान समय में बदलाव
परिचालन संबंधी कारणों से गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के प्रारंभिक प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है। दिनांक 01 सितंबर 2026 से यह गाड़ी प्रयागराज जंक्शन से अपने पूर्व अधिसूचित समय शाम 16:15 बजे के स्थान पर 15 मिनट पूर्व यानी शाम 16:00 बजे प्रस्थान करेगी।
