एनटीपीसी अंता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Spread the love

बारा । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 जून, 2026 को एनटीपीसी अंता आवासीय में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस अवसर पर एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा ने आवासीय परिसर में वृहद् वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की । वृक्षारोपण से पहले श्री बवेजा द्वारा मौके पर उपस्थित एनटीपीसी अंता के अधिकारी, कर्मचारी, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक कमाण्डेंट, बल सदस्य एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलाकर वृक्षारोपरण की शुरूआत की ।

इस अवसर पर श्री बवेजा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस जल, जमींन एवं जंगल के साथ-साथ पेड़ों का संरक्षण भी बहुत जरूरी है, लेकिन विकास के इस दौर में कहीं न कहीं हमारे बीच में दूरी बढ़ गई है जिसका परिणाम यह है कि एम्बियंट टेम्परेचर में काफी वृद्धि हो रही है । हम सभी का ध्येय होना चाहिए कि हम अपने आवासीय परिसर को अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बेहत्तर कर सकें ताकि हमारा छोटा सा प्रयास देश और विश्व के पर्यावरण को संरक्षित करने में योगदान दे सके । सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित जनों से अपील की कि हमें छोटे-छोटे प्रयासों से धरती की बेहतरी के लिए काम करना होगा । इस अवसर पर एनटीपीसी अंता के सिविल विभाग द्वारा एक अनुकरणीय पहल के अंतर्गत हरित अपशिष्ट पुनर्चक्रण संयंत्र का शुभारम्भ परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा के कर कमलों से किया गया । इस संयंत्र से परिसर में पेड़ों की छंटाई के दौरान उत्पन्न अपशिष्ट को खाद के रूप में तैयार किया जायेगा ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी अंता में चल रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान- 2026 की बालिकाओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया । इस मौके पर विपिन देशमुख, अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), डा0 बृजेश जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  डी.एस. कुहाड़ अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन ),  राधेश्याम मीणा, सहायक कमाण्डेंट, केऔसुब, अध्यक्षा प्रेरणा महिला मण्डल श्रीमती मनीषा  बवेजा के साथ साथ अन्य पदाधिकारी, एनटीपीसी एवं अन्य संबंधित अभिकरणों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *