प्रयागराज मंडल द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हेतु चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेनें

Spread the love

कानपुर सेंट्रल से शाम 7 बजे तक चलाई 4 एग्जाम स्पेशल ट्रेन

*प्रयागराज से बांदा की ओर जाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म स.10 पर 06.45 बजे की गई प्लेस

 प्रयागराज । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों तक समय पर एवं सुगमता से पहुँचने में सहायता मिली।

मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के निर्देशन में प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए गए। प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएँ कर यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाया गया। मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों की निरंतर निगरानी की गई तथा अधिकारियों द्वारा भीड़ एवं यात्री संचालन की स्थिति पर सतत नजर रखी गई।

अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों को प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में तैनात किया गया। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों का मार्गदर्शन किया, जबकि हेल्प डेस्क एवं टिकट जांच स्टाफ द्वारा आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध कराई गईं। भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने हेतु अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को लगातार आवश्यक जानकारी दी जाती रही। रेलवे प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि परीक्षार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं तनावमुक्त यात्रा उपलब्ध कराई जा सके, जिससे वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुँचकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

*कानपुर से* संचालित एग्जाम स्पेशल ट्रेन का विवरण निम्नाकित है : 

1. कानपुर सेंट्रल-झाँसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने 13:40 बजे प्रस्थान किया । इस ट्रेन में लगभग 2500 यात्री थे । 2. कानपुर सेंट्रल-लखनऊ एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने से 15:00 बजे प्रस्थान किया । इस ट्रेन में लगभग 800 यात्री थे । 3. कानपुर सेंट्रल-झाँसी एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने 18:20 बजे प्रस्थान किया । इस ट्रेन में लगभग 3500 यात्री थे । 4. कानपुर सेंट्रल-लखनऊ एग्जाम स्पेशल ट्रेन ने से 18:27 बजे प्रस्थान किया । इस ट्रेन में लगभग 3800 यात्री थे । 5. प्रयागराज से बांदा की ओर जाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म स. 10 पर 18.45 बजे प्लेस की गई है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *