स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एपीसीपीएल में निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

झज्जर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट में कर्मचारियों, उनके जीवनसाथियों एवं सीआईएसएफ कर्मियों के लिए निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया। इसका उद्देश्य स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी तक सीमित न रखते हुए, इसे सामूहिक प्रयास और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की कोशिश की। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और सहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *