एपीसीपीएल ने बिरोहर गांव में 500 पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास का दिया संदेश

Spread the love

झज्जर। झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए  झज्जर जिले के बिरोहर गांव में एक बड़े वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत गांव में 500 पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।  इस अभियान का नेतृत्व एपीसीपीएल के वरिष्ठ प्रबंधन ने किया, जिसने कंपनी की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दर्शाया। इस अवसर पर दिलीप कैबोर्त्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल), उमेश कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा ईएमजी विभाग के अधिकारी अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ग्राम प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

एपीसीपीएल के प्रतिनिधिमंडल का गांव पहुंचने पर बिरोहर के सरपंच एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सरपंच ने गांव के विकास में एपीसीपीएल के निरंतर सहयोग और विभिन्न सीएसआर कार्यों की सराहना करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

वृक्षारोपण अभियान के बाद पॉवर प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधन ने बिरोहर के राजकीय विद्यालय और राजकीय महाविद्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान श्री दिलीप कैबोर्त्ता एवं उनकी टीम ने सरपंच तथा अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में गांव की शिक्षा, सामाजिक विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा भविष्य में सीएसआर के अंतर्गत किए जाने वाले संभावित विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। 500 पौधों का यह वृक्षारोपण अभियान न केवल क्षेत्र के हरित क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि यह एपीसीपीएल की सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और समाज के समग्र विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *