मिर्जामुराद । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री आदर्श गांव नागेपुर में किशोरियों व संगठन की बहनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिये जागरूकता रैली निकाली, लोक समिति व समूह संगठन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में समर कैंप में शामिल किशोरियों,महिलाएं व ग्रामीणों ने गांव में जनजागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियाँ शामिल हुई उन्होंने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, सांसे हो रही है कम आओ बृक्ष लगाये हम।जल ही जीवन हैं, इसकी रक्षा करे आदि नारे लगाते हुए और हाथ में तख्तियाँ लेकर चल रहे थे । सभी ने अपने गाँव को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर किशोरियों ने कहा कि अपने घर व गाँव पर पर्यावरण संरक्षण के पौधे जरूर लगाएंगे।
सभी ने अपने अपने घर पर व गाँव के सार्वजनिक स्थानों पर और खेत तथा सड़क के किनारे किनारे छायादार पौधे लगाये। सभी लोगो ने पौधे को बचाने का संकल्प लिया। समूह संगठन की संयोजिका अनीता ने कहा कि पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्ज़ियां और अनाज मिला, तन ढकने के लिए कपड़ा मिला, घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीज़न भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी ज़िन्दा नहीं रह सकता, इनकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनीता, आशा राय, सोनी मनीषा, शमा,विद्या,सीमा, ,नेहा,ज्योति,दिव्या,प्रीतम,मुस्कान सुहानी,रानी, अंशिका ,केशरी,गुड़िया,संध्या,मीना,निशा मंजीता,अंबिका,पायल,काजल,चुलबुली,साक्षी,मनीषा,आदि लोग शामिल रहे।
