कुडगी में भव्य रामलीला प्रस्तुति एवं रावण दहन के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव

Spread the love

  विजयपुरा। एनटीपीसी कुडगी में 21 अक्टूबर को दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मंचन से हुई, जिसमें बाल भवन के बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप से प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख  संतोष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर आयोजित आकर्षक आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  संतोष तिवारी ने सभी कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में  एस.यू. हरिदास, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्रीमती प्रीति तिवारी, अध्यक्षा, मिताली महिला समिति, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, टाउनशिप निवासी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया तथा अच्छाई की बुराई पर विजय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *