पोर्टल पर उपलब्ध धनराशि का 99% उपयोग सुनिश्चित करें – सीडीओ 

Spread the love

भदोही । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त योजना के अंतर्गत पोर्टल पर उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की समीक्षा पंचायत सचिव व सहायक विकास अधिकारी पंचायत से की गई  I समीक्षा के दौरान पाया गया कि केंद्रीय वित्त के अंतर्गत पोर्टल पर उपलब्ध 626.58 लाख के सापेक्ष 324.27 लाख रुपए की धनराशि का व्यय किया गया है, जो 51.75% है, इसी प्रकार राज्य वित्त योजना के अंतर्गत पोर्टल पर उपलब्ध धनराशि 1253.39 के सापेक्ष 1062.37 लाख की धनराशि का व्यय किया गया है, जो 84.76 प्रतिशत है I समस्त पंचायत सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि वह 25 जून 2025 तक पोर्टल पर उपलब्ध धनराशि का  नियमानुसार 99% तक व्यय किया जाना सुनिश्चित करें I  निर्देशित किया गया कि जन शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण समय से कराएं I  जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत की रोड कटिंग एवं पेयजल परियोजनाओं के क्रियाशीलता के संबंध में तीन दिन के अंदर खंड विकास अधिकारी को सूचना प्रस्तुत करें, साथ ही पंचायत राज विभाग के अन्य इंडिकेटर में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कराएं I  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *