अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित – जिलाधिकारी

Spread the love

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 की बैठक सम्पन्न

भदोही / जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस., मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत, यांत्रिकी व आर ई एस, नलकूप ,मंडी सचिव ,बाट माप अधिकारी के अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहां कि जिन विभागों में शत प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक है उन विभागों के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक कराए।

 जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दिया, कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण के परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे का निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों से  कहा कि आईजीआरएस का पैरामीटर बदल गया है असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण कराए।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि /रा कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा, ईडीएम आशुतोष श्रीवास्तव एवं संबंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *