NTPC रामागुंडम एवं तेलंगाना में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

Spread the love

रामागुंडम, NTPC रामागुंडम एवं तेलंगाना में 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इनमें  चंदन कुमार सामंत, कार्यकारी निदेशक (R&T), रमेश रौथु, उप प्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस-बॉयलर) तथा पोगुला स्वामी, इंजीनियर (ऑपरेशन), SLPS, फ्यूल हैंडलिंग-ऑपरेशन शामिल रहे।

 चंदन कुमार सामंत ने NTPC में करीब चार दशकों तक अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व, प्रतिबद्धता और अनुभव को सहकर्मियों ने विशेष रूप से सराहा।

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के तहत PTS के अंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इसके बाद प्रशासनिक भवन स्थित HR ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां सेवानिवृत्त होने वाले तीनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं और योगदान को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्हें स्वस्थ, सुखद, शांतिपूर्ण एवं संतोषपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *