नगवां के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में इको क्लब का हुआ गठन

Spread the love

हरियाली आंदोलन से प्रेरित है इको क्लब – डॉ. बृजेश महादेव
 सोनभद्र। ‘जहां है हरियाली- वहां है खुशहाली’ को आदर्श मानकर डॉक्टर बृजेश महादेव ने कोरोना काल में हरियाली आंदोलन की शुरुआत की जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है जिसके तहत आम जन को पौधरोपण एवं वन संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण को मानव अनुकूल बनाए रखना है। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के उद्देश्य से ही उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शासनादेश के अनुसार इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया जा रहा है। इसी के परिप्रेक्ष्य में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा  में जय प्रसाद चौरासिया प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में डॉ बृजेश महादेव द्वारा इको क्लब का गठन किया गया।
   ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा डॉक्टर बीके सिंह महादेव ने कहा कि मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरे द्वारा संचालित हरियाली आंदोलन के थीम पर ही विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जा रहा है, यह मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है। डॉक्टर बृजेश ने बताया कि मेरे द्वारा किए गए कई प्रयास जैसे कम्पोजिट क्लास, स्मार्ट क्लास, कैंप क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, साहित्यिक पत्रिका आदि को शासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में मूर्त रूप दिया गया है। इस अवसर पर ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, दीपक कुमार मौर्य, रमेश कुमार, शिव शंकर, पवन कुमार, उर्मिला देवी, ममता देवी ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंत में डॉक्टर बृजेश महादेव ने सभी को एक पौधारोपण का अनुरोध करते हुए सभा समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *