पुष्प कुछ भेंट कर एडिशनल एसपी कालू सिंह को दी विदाई

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर नियुक्त रहे कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा फूल माला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हें शुभकामनाएं दी गयी। समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान कालू सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी डॉ चारू द्विवेदी, रणधीर मिश्रा, राहुल पांडेय, प्रदीप सिंह चंदेल, अमित कुमार, राज सोनकर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *