अहरौरा बांध के गड़ई नदी से 200 क्यूसेक निकल रहा पानी
अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से बरसात कम होने के कारण बांधो का जलस्तर कम होने लगा है जिसके कारण बांधो से हो रही जल निकासी के कारण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को भी जरगो जलाशय का दो गेट छः इंच से खोलकर 553 क्यूसेक प्रति सेकेंड की गति से पानी की निकासी होती रही। बांध के जे ई अजीत सिंह पटेल ने बताया की शुक्रवार को बांध का जलस्तर 318,02 पर स्थिर रहा अब पानी की आवक काफी कम हो गई है। बांध में जितना पानी आ रहा है उतना निकाला जा रहा है। इसी तरह अहरौरा बांध का लेवल भी 349 फीट पर बना हुआ है अब मात्र 200 क्यूसेक पानी गड़ई नदी से डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांध के जे ई ओमप्रकाश राय ने बताया की बांध में पानी स्थिर हो गया है।
अहरौरा बांध से कम पानी डिस्चार्ज किए जाने के कारण अहरौरा चकिया मार्ग पर आवागमन शुरू
अहरौरा बांध से गड़ई नदी में कम पानी मात्र 200 क्यूसेक डिस्चार्ज किए जाने की कारण अहरौरा चकिया रोड पर अमरा मदारपुर गांव के बीच में गड़ई नदी पर स्थित पुल पर पानी न चलने से आवागमन सामान्य दिनों की तरह शुरू हो गया। पुल पर आवागमन शुरू होने से रक्षा बंधन के त्योहार के दिन भाई बहनों को राहत मिल गई है।
