तीन चार पहिया वाहनों से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद तीन गिरफ्तार 

Spread the love

 बरामद शराब की अनुमानित कीमत 75 लाख रूपये

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित लिखनिया दरी मोड़ के पास से अहरौरा पुलिस व एसओजी ,सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार की भोर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक साथ आ रही तीन चार पहिया वाहनों को रोककर उसमें लदा 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।इसके साथ ही अवैध शराब लेकर जा रहे तीन लोगों सुरज कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी हितनपुर थाना शाहपुर जनपद पटना,बिहार, आकाश कुमार पुत्र भगवान चौरसिया निवासी दिघवारा थाना दिघवारा जनपद सारण, बिहार व विकास कुमार पुत्र रामाशीष राव निवासी अस्ता थाना थरथरी जनपद नालन्दा, बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहनों की तलाशी के बाद बरामद शराब कुल 1075 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब में आबकारी अधिनियम व  बीएनएस की अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीनों को जेल भेज दिया गया। और शराब तस्करी में प्रयुक्त  वाहनों को एमवी एक्ट में सीज कर दिया  गया ।

चौकी प्रभारी नगर आशीष सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनको सभी गाड़िया महाबीर ढाबा के पास मारकुंडी के पास खड़ी मिली वहां से लेकर यह सब निकले थे और कारों के नम्बर प्लेट को बदलकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को वाहन में छिपाकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री करने का इरादा था ।पूछताछ में यह भी पता चला की इस शराब कारोबार का सरगना कोई और है जिसकी तलाश की जा रही है।पकड़े गए तीनों आरोपी तो ठीक से एक दूसरे को जानते भी नहीं थे इनको नीयत स्थान पर गाड़ी खड़ी मिलती थी वहां से ले जाकर बताए गए स्थान पर खड़ी कर देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *