जिलाधिकारी ने किया गेहूं के क्राॅप कटिंग का निरीक्षण 

Spread the love

  चन्दौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा तहसील सदर के राजस्व ग्राम- धूरिकोट में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया l  जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता का आकलन किया । उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील किया कि वे अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर ही विक्रय करे। धूरिकोट ग्राम निवासी किसान राजेंद्र सिंह के खेत में गाटा संख्या -44 में 43.33 वर्ग मीटर सम्बाहु त्रिभुज (10x10x10) मीटर में क्रॉप कटिंग कराया गया, जिसमे तौल कराने पर 14.850 किलोग्राम का उत्पादन मिला । इस प्रकार कुल 34.29 कुन्तल/ हेक्टेयर उत्पादकता का अनुमान लगाया गया । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस अवसर पर सदर तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ,अपर सांख्यिकीय अधिकारी संदीप पटेल , लेखपाल आदित्य जिला समन्वक एसबीआई मनोज  कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *