अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त गनर को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Spread the love

दी गई भावभीनी विदाई 

वाराणसी। जिलाधिकारी के गनर रहे सब इंस्पेक्टर श्रीकांत यादव शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम, छाता, रामचरितमानस की एक प्रति और उपहार भेट कर सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। कैम्प कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में ज़िलाधिकारी ने सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। सभी लोगों ने उनके सेवाकाल की चर्चा करते हुए, उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर मौजूद उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर पीए राकेश कुमार, विनय कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, जितेंद्र चौबे, शैलेंद्र, रामयाद, भाईराम, कांता, दीपेंद्र, सुधीर, रोहित, विपिन, मोहित, दीपक दीपचन्द, कपिल, विजय, पंकज, संदीप, श्रवण, गोलू सहित कैम्प कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *