डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Spread the love

वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को तहसील सदर के निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीनों का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की संख्या एवं उनकी स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया।

डीएम ने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *