छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण

Spread the love

सोनभद्र। आगामी छठ पूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना चोपन क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रबंध, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, भीड़ प्रबंधन, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *