डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र : प्रदीप मौर्य सर्वसम्मति से बनाए गए प्रवक्ता

Spread the love

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य को प्रवक्ता एवं संतोष कुमार यादव एडवोकेट व चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री का दायित्व दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक का संचालन पवन कुमार सिंह एड ने किया।
बैठक में अधिवक्ताओं एवं संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के सुचारु संचालन एवं अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को दी गई। वहीं, संगठन की गतिविधियों एवं बार एसोसिएशन की नीतियों को प्रभावी ढंग से अधिवक्ताओं एवं आमजन तक पहुंचाने के लिए पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता, गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर  पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान का मजबूत मंच है। आम सभा द्वारा लिए गए निर्णय संगठन को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर हीरालाल पटेल, राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा,  वीरेंद्र कुमार राव,चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह,सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली,अभिषेक मौर्य,अनुराग पाण्डेय,राकेश सिंह, विनीता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *