हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क होम्योपैथिक निदान एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन

Spread the love

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में सआदतगंज, लखनऊ में नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में परामर्शदाता चिकित्सक डॉ संजय कुमार राणा एवं उनकी टीम द्वारा 74 लाभार्थियों की नि:शुल्क जांच कर, छाती से संबंधित समस्याएं, टीबी, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, रक्तचाप, मधुमेह, तंत्रिका संबंधी समस्याएं (Nerve Complaints), बाल झड़ना, माइग्रेन, त्वचा संबंधी रोग, बच्चों से संबंधित रोग, मासिक धर्म संबंधित समस्याओं से संबंधित रोगियों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गई |

शिविर का शुभारंभ डॉ संजय कुमार राणा, परामर्शदाता चिकित्सक, उनकी टीम से राहुल राणा, नर्सिंग स्टाफ, सुश्री प्रतिमा चौधरी, सुश्री दीपिका वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया |

डॉ० संजय कुमार राणा ने कहा कि, “होम्योपैथिक दवाएँ विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं, टीबी, टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तंत्रिका संबंधी परेशानियाँ (Nerve Complaints), बाल झड़ना, माइग्रेन, त्वचा संबंधी रोग, बच्चों के रोग और मासिक धर्म संबंधित समस्याओं में लाभकारी हैं । होम्योपैथी व्यक्तिगत लक्षणों के आधार पर कार्य करती है और बिना किसी दुष्प्रभाव के रोग की जड़ तक पहुँचकर उसे ठीक करने में मदद करती है । प्रत्येक रोगी के मानसिक, शारीरिक और व्यक्तिगत लक्षणों को ध्यान में रखते हुए दवाइयाँ दी जाती हैं, जिससे उपचार पूर्णतया सुरक्षित और प्रभावशाली होता है । इसलिए हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए और होम्योपैथिक उपचार का लाभ उठाना चाहिए । स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन – यही सच्ची समृद्धि का आधार है ।” शिविर में परामर्शदाता चिकित्सक डॉ० संजय कुमार राणा, उनकी टीम से राहुल राणा, नर्सिंग स्टाफ सुश्री प्रतिमा चौधरी, सुश्री दीपिका वर्मा तथा ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *