सपा की मासिक बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा , विद्युत विभाग को दिया पत्रक 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी के कैम्प कार्यालय नई बाजार में नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षा में हुई बैठक में नगर के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और बिजली की खराब स्थिति पर बैठक के बाद बिजली उपकेंद्र पर जाकर जे ई की अनुपस्थिति में लिपिक शंकर सिंह चंदेल को पत्रक दिया गया।

बैठक में  स्नातक व शिक्षक एम एल सी के चुनाव को देखते हुए लोगों से अपील किया गया की अधिक से अधिक लोगों का फॉर्म भरवाकर स्नातक एम एल सी में स्नातक मतदाता बढ़ाने पर चर्चा किया गया ।

मोहर्रम के पर्व को देखते हुए पोल के तार को दुरुस्त कराने व पोल एवं केबल का नया विस्तार बुदादेई मुहल्ले में करने के लिए जे ई को पत्रक देकर  मांग किया गया।

 इस दौरान जितेंद्र गुप्ता प्रदेश सचिव(लोहिया वाहिनी)

सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद,डॉ मो. इस्लाम महासचिव, किस्मत कुशवाहा नगर उपाध्यक्ष, रजायत खान युवजनसभा नगर अध्यक्ष, संदीप मौर्य नगर सचिव, सफीक अहमद नगर सचिव, हाफिज रोशन पूर्व महासचिव, रमजान अली सेक्टर प्रभारी, मोहन यादव नगर सचिव, रिजवान अहमद, मो. अजीम कोषाध्यक्ष, इसरार अहमद नगर उपाध्यक्ष, रियाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *