सोनभद्र। जनपद की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संगीता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। नवनियुक्त प्रदेश कोऑर्डिनेटर संगीता श्रीवास्तव ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वह पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगी। इस मौके पर फरीद अहमद, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, तिवारी, श्रीकांत मिश्रा श्रीकांत सरोज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगीता बनीं कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर
