ग्रापए संस्थापक बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि मनाई गई 

Spread the love

कमालपुर, चंदौली। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। अवसर था एसोसिएशन के संस्थापक स्व०बालेश्वर लाल जी के पुण्यतिथि समारोह का जहा सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने स्व०बालेश्वर लाल जी के तैल  चित्र पर धूप दीप नैवेद्य सहित माल्यार्पण किया। बैठक को  संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य शिवदयाल प्रसाद गुप्त ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात मिली देश को आजादी के चालीस वर्ष बाद स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी के नेतृत्व में हम सभी ग्रामीण पत्रकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से गांव के पगडंडियों पर निकल पड़े थे उन दिनों संसाधन की कमी के बावजूद पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर बाग बगीचों में बैठक कर पत्रकारों को एकजुट करने का कार्य किया। 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी संगठन को मजबूत करने के लिए कई दिनों तक सतुआ साथ प्याज खाकर दिन बिताए थे। उनके कठिन परिश्रम के कारण पूरे प्रदेश मे पत्रकार संगठित हुए और संगठन मजबूत हुआ। ग्रापए  की नींव बलिया जनपद के गड़वार कस्बे में  8 अगस्त 1982 में पड़ी अब यह संगठन पूरे प्रदेश के 75 जिलों मे मजबूती के साथ खड़ा है। तहसील अध्यक्ष रविन्द प्रताप सिंह ने कहा कि स्व बालेश्वर लाल जी निष्पक्ष निर्भीक और इमानदार पत्रकारिता के पक्षधर थे। उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का उदाहरण था । उनके अथक परिश्रम से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को अनेक उपलब्धियां हासिल हुईं और ग्रापए उत्तर प्रदेश के आंचलिक पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन बना। बैठक में डॉ देवेन्द्र प्रताप यादव , राजकुमार गुप्ता पप्पू , राहुल राजभर, गुरुदेव प्रसाद ,चंचल उपाध्याय, रवि यादव,अजातशत्रु चौबे, सहित अनेक पत्राकार उपस्थित रहे। अध्यक्षता शिव प्रसाद गुप्त तथा संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *