सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के आरएलआई (RLI) द्वारा को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तृतीय चरण का
सफल शुभारंभ किया गया। यह पहल युवाओं को उद्योग आधारित कौशल विकास एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर
उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह नौ माह की इंटर्नशिप योजना विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान और कार्यस्थल की वास्तविक आवश्यकताओं के बीच की
दूरी को कम करने का अवसर प्रदान करती है। योजना के अंतर्गत प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव, पेशेवर दक्षताओं
तथा उद्योग से जुड़े वास्तविक कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक(आरएलआई) मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने
प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को भारत सरकार की दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि यह युवाओं को अनुभवात्मक शिक्षा
एवं करियर निर्माण के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है।
इस अवसर पर राघवेंद्र प्रसाद, अपर महाप्रबंधक(आरएलआई) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम एनटीपीसी की उस सतत
सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसके माध्यम से देश के युवाओं को कुशल, सक्षम एवं भविष्य के लिए तैयार पेशेवर के
रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें।
