पलाश के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। कोतवाली दुद्धी क्षेत्र के मल्देवा गांव में शनिवार की सुबह एक 55 वर्षीय व्यापारी का शव वन विभाग की नर्सरी में पलाश के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दुद्धी के वार्ड संख्या आठ निवासी लल्लन प्रसाद गुप्त पुत्र स्व. बासदेव प्रसाद के रूप में हुई।
   जानकारी के अनुसार, लल्लन प्रसाद गुप्त कई दशकों से अनाज के क्रय-विक्रय और आढ़त के कारोबार से जुड़े थे। शनिवार सुबह उनका शव नर्सरी परिसर में पलाश के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। व्यापारी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह चिकित्सक डॉ. विनय गुप्ता के चचेरे भाई थे। सूत्रों के अनुसार, व्यापार में घाटे को लेकर वह पिछले कुछ समय से परेशान थे, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *