शाहगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत उसरी कला गांव के पास स्टेट हाइवे पर स्थित गुरदहवा पुल के किनारे शनिवार को सुबह पानी में एक वृद्ध महिला की लावारिस लाश उतरायी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर उसकी पहचान कराने के बाद आवश्यक कार्यवाही कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजे दिया। समाचार लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो सकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 9 बजे कुछ लोगों ने गुरदहवा पुल के पास पानी में एक वृदृ महिला की लाश उतरायी हुई देखी। इस खबर से मौके पर राहगीरों और ग्रामीणा की भीड़ जुट गयी। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं चौकी इंचार्ज ने शव को पानी से निकलवाये। मौके पर मौजूद लोगों से पहचान भी कराया, लेकिन शव को कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं सका। मृतका की उम्र तकरीबन 70 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बुजुर्ग महिला की पानी में उतराती मिली लाश
