अहरौरा, मिर्जापुर/ स्थानीय थाना क्षेत्र के भंडारी देवी पहाड़ी के पूरब तरफ शुक्रवार को सुबह एक अज्ञात वृद्ध आदमी का शव खेत में पड़ा मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया स्थानीय लोगों ने सूचना दिया की भंडारी देवी पहाड़ी के किनारे गोशाला के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश किया तो लोगों ने बताया की उक्त व्यक्ति पहाड़ के नीचे बैठ कर भीख मांगते हुए देखा गया था। उसकी मौत कैसे हुई इस पर प्रभारी निरीक्षक ने बताया पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। मृतक हाफ पैंट पहनी हुए था।
भंडारी देवी पहाड़ी के पास खेत में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी
