सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में लैगून की डी-सिल्टिंग एवं स्लुइस गेट मरम्मत कार्य प्रगति पर

Spread the love

अपशिष्ट जल की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी)ने अपने जल प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ करने हेतु लैगून की डी-सिल्टिंग के साथ-साथ क्षतिग्रस्त स्लुइस गेटों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन का महत्वपूर्ण कार्य हाथ में लिया है। यह कार्य वर्तमान में प्रगति पर है तथा इसे आरएसपी के जल प्रबंधन विभाग की देखरेख में निष्पादित किया जा रहा है।

लैगून की डी-सिल्टिंग से संयंत्र से निर्वहन किए जा रहे अपशिष्ट जल (Effluent) की गुणवत्ता बनाए रखने में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त, आवश्यकता पड़ने पर उन्नत/पुनर्निर्मित स्लुइस गेटों के संचालन से भारी वर्षा के दौरान संयंत्र परिसर में जलभराव की स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी, जिससे परिचालन सुरक्षा एवं आपदा-तैयारी और सुदृढ़ होगी । इस कार्य हेतु लगभग 4.75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर मेस्सर्स एनबीसीसी को कार्यादेश प्रदान किया गया है। परियोजना के प्रमुख कार्यक्षेत्र में 1,27,500 घन मीटर गाद (Sludge) हटाना, 80,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली वनस्पति को हटाना एवं सफाई तथा तीन क्षतिग्रस्त स्लुइस गेटों का प्रतिस्थापन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *