वित्तमंत्री चौधरी से कुलपति प्रो. दयाल की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने आज सौजन्य मुलाकात की।
वित्तमंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय को यथा संभव वित्तीय व शासकीय सहयोग का आश्वासन दिया।साथ ही स्ववित्त पोषित व स्व संचालित प्रणाली अपनाने का भी सुझाव दिया।


कुलपति प्रो दयाल ने वित्त मंत्री को जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में संचालित मीडिया सहित विविध पाठ्यक्रमों में शिक्षण‌ एवं छात्रावास शुल्क बेहद किफायती है। जिससे छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के विद्यार्थियों को न्युनतम शुल्क में बेहतरीन शिक्षा मिल रही है तथा कमजोर एवं निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ ज्ञानार्जन में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *