जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक 1171 लोग गिरफ्तार, अप्रैल 2026 में 312 लोग गिरफ्तार*
प्रयागराज। मंडल में ट्रेनों के सुचारू संचालन एवं यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अनावश्यक चेन पुलिंग न केवल गाड़ियों की समयबद्धता को प्रभावित करती है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से खतरे में डालती है । इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2026 में 01 जनवरी, 2026 से 29 अप्रैल, 2026 तक कुल 1171 लोगों को अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के विरुद्ध गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई । जनवरी 2026: 274 लोग गिरफ्तार, फरवरी 2026: 244 लोग गिरफ्तार, मार्च 2026: 341 लोग गिरफ्तार, अप्रैल 2026: 312 लोग गिरफ्तार, स्टेशन-वार गिरफ्तारियाँ (01 जनवरी – 29 अप्रैल, 2026):।
कानपुर सेंट्रल: 170, टूंडला: 126, इटावा: 93, प्रयागराज जंक्शन: 91, नैनी: 85, अलीगढ़: 75 , मिर्जापुर: 71, फतेहपुर: 68, फफूंद: 64, शिकोहाबाद: 49, प्रयागराज छिवकी: 45, सूबेदारगंज: 41, मानिकपुर: 39, जीएमसी: 27, हाथरस: 27 , फ़िरोज़ाबाद: 26 , चुनार: 21,खुर्जा: 18 ,दादरी: 16 , पनकी धाम: 12, कानपुर अनवरगंज: 7 ।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें। यह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है। इसके दुरुपयोग से यात्रियों को असुविधा होती है तथा ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रेल प्रशासन अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चला रहा है और पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है । प्रयागराज मंडल यात्रियों के सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए यात्रियों के सहयोग की अपेक्षा भी करता है ।
